फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने मांगी भगवान परशुराम तीर्थ के लिए जमीन

Mon, 18 Nov 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया ब्राह्मण महासभा की ओर से सोमवार को शिमलापुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरिंद्र दता ने की। बैठक की मुख्य मेहमान महासभा की राष्ट्रीय महासचिव धर्मावती मिश्रा थीं।

इसमें सदस्यों ने पंजाब सरकार से प्रस्ताव पारित कर भगवान परशुराम तीर्थ के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष ने भगवान परशुराम तीर्थ के निर्माण के लिए लुधियाना के आस पास स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर धर्म के महापुरुषों के नाम पर धार्मिक स्थलों और स्मारकों का निर्माण किया है।
लेकिन अभी तक ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम राम के सम्मान के लिए कुछ नहीं किया।

राज्य सरकार की ओर से भगवान परशुराम जी की अनदेखी करने से ब्राह्मण समाज आहत है। इस मौके पर जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा और महासचिव पवन गौड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें