फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चोरी के बाइक पर जाली नंबर लगा करते थे लूटपाट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के दो बाइक और छह मोबाइल बरामद, सभी आरोपी एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर से वाहन चोरी कर उनपर जाली नंबर लगा राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को थाना डिविजन पांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के दो बाइक, विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना डिविजन-आठ पुलिस ने लोहारा निवासी सोनू कुमार, युवराज सिंह, अंकित, रमेश कुमार और रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कॉलेज रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। सूचना मिली कि आरोपी चोरी के बाइक पर सवार होकर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। आरोपियों ने बाइकों पर जाली नंबर लगा रखे है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा करने के लिए ही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें