फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में शोरूम के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मुंडिया के सुंदर नगर चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को चोर गिरोह ने निशाना बना लिया और यहां से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता चलते ही शोरूम के मालिक धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना थाना जमालपुर के अधीन आती चौकी मुंडियां कलां की पुलिस की दी। पुलिस ने धीरज कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सुंदर नगर चौक के 33 फुटा रोड इलाके में धीरज कुमार की डीवी इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। सोमवार दोपहर वो अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह आने पर देखा कि दुकान के पिछले हिस्से में लगा ताला टूटा हुआ था और दुकान से एलईडी, पंखे, यूपीएस, चांदी के सिक्के और डीवीआर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें