कुंदन विद्या मंदिर स्कूल सिविल लाइन में तीन दिवसीय 71वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुंदन लाल ट्रस्ट के प्रेसीडेंट एमपी गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पौधरोपण के बाद आयरन ईग्ल कैडेट्स ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। मार्च पास्ट के बाद खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। राष्ट्रीय क्रिकेटर दिपिन चितकारा ने अन्य खिलाड़ियों के साथ कुंदन ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान सीनियर ब्वायज के बीच 800 मीटर दौड़, एलकेजी के बच्चों के बीच शटल रेस, 800 मीटर माध्यमिक विभाग (लड़के-लड़कियां), जूनियर ब्वायज के बीच 100 मीटर रेस और सैक रेस आदि का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।