फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने फूंकी कृषि अध्यादेश की कापियां

विज्ञापन
सुनाम के आईटीआई चौक में अध्यादेश की कापियां फूंकते किसान। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने पटियाला मुख्य मार्ग पर आईटीआई चौक में खेती अध्यादेश की कापियां फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। यूनियन के प्रदेश सचिव मलकीत सिंह लख्मीरवाला के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। निजी खरीददार पंजाब की मंडीकरण व्यवस्था पर कब्जा करने के बाद किसानों का जमकर आर्थिक शोषण करेंगे। ऐसा करके किसानों को बर्बाद किया जाएगा और फिर किसानों की जमीनें छीनी जाएंगी। किसान इस आर्डिनेंस को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने मांग की कि निजी स्कूलों की फीसें सरकार अदा करें। मौके पर जतवंत सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह, गुरदेव सिंह, बुद्ध सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें