फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने बेची सब्जियां

Fri, 11 Mar 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लु‌धियाना में सब्‍जी बेचते ज्‍वेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने शुक्रवार को फव्वारा चौक में सब्जियां बेचकर विरोध जताया। व्यापारियों ने तर्क दिया कि दस दिन से ज्वेलरी की दुकानें बंद हैं, अब एनडीए सरकार के कार्यकाल में ज्वेलरी का कारोबार करना संभव नहीं है, ऐसे में सब्जियां बेच कर ही गुजारा किया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी, प्रदीप मित्तल, मनोज ढांडा, बिशन स्वरुप चोपड़ा, मंगत राय, महेश जैन, गोपाल भंडारी, सरजीवन धीर, शिव भंडारी, राकेश वर्मा, मनोज भंडारी, स्वर्ण सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनीत ढांडा और सुमन वर्मा ने कहा जब तक केंद्र सरकार ड्यूटी नहीं हटाएगी, दुकानें इसी तरह बंद रखी जाएंगी।

दस दिन से ज्वेलरी की दुकानें बंद होने से जहां उद्यमियों को नुकसान हो रहा है, वहीं लाखों कारीगरों के सामने भी रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। फिलहाल हड़ताल टूटने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। इस अवसर पर विमल भंडारी, शाम भंडारी, कमल ढांडा, सौरव धीर, रोहित मेहरा, अवनीश जैन, शिव कुमार, राकेश ढांडा, सुरिन्द्र शूर, राकेश  कुमार, पवन कुमार, अशोक मुलतानी और आनंद कुमार जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें