फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवेस्ट पंजाब समिट: उद्योगपतियों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन... नहीं आने देंगे कोई दिक्कत

Wed, 27 Oct 2021 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए इनवेस्ट पंजाब समिट का लुधियाना में आयोजन करवाया। इसका मुख्य उदेश्य पंजाब में बड़े घरानों को निवेश करने के लिए आकर्षित करना है। 
विज्ञापन
इनवेस्ट पंजाब समिट में पहुंचे सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनवेस्ट पंजाब समिट के दौरान लुधियाना में दो हजार करोड़ रुपये की विस्तार योजनाओं की घोषणा की गई। इस समिट का आयोजन लुधियाना फिरोजपुर रोड स्थित एक रिजार्ट में किया गया। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। सुबह सर्किट हाउस में सीएम को पहली बार लुधियाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर को सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस सम्मलेन में मल्होत्रा ग्रुप की चेयरपर्सन मीनू मल्होत्रा ने रियल इस्टेट सेक्टर में 1600 करोड़ रुपये के निवेश की पुष्टि की और वर्धमान टेक्सटाइल की वाइस चेयरमैन और एमडी सुचिता ओसवाल जैन ने अपनी कंपनी की 400 करोड़ रुपये की विस्तार योजनाओं का एलान किया। 

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स के उप प्रधान एएस मित्तल ने भी पंजाब में एक और अत्याधुनिक ट्रैक्टर फैक्ट्री स्थापित करने का एलान किया। पीएचडी चैंबर के पंजाब के को चेयरमैन और पलाकशा यूनिवर्सिटी के संस्थापक करन गिल्होत्रा ने लोक हित में विश्वभर से 60 उद्योगपतियों की ओर से 10 साल में 2000 करोड़ रुपये निवेश के साथ पलाकशा के सपने साकार करने में सहयोग करने के लिए निवेश पंजाब का धन्यवाद किया।  
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर में निवेश पंजाब के जिला स्तरीय दफ्तरों का डिजिटल तौर पर उद्घाटन किया। उन्होंने निवेश पंजाब की तरफ से पेश नई पुस्तिका जारी की। इसमें व्यापार के व्यापक विकास को बढ़ावा मिल सके। कारोबारियों को संबोधित करते सीएम चन्नी ने कहा कि पूरे देश के मुकाबले पंजाब में सिर्फ दो फीसदी जमीन है, फिर भी हम आधे देश का पेट भरने का दम रखते है।

खेती सेक्टर में अब ज्यादा संभावनाएं नहीं दिख रही है। इसलिए वह उद्योग क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है। इसलिए उनकी सरकार ने नए उद्योग को स्थापित करने और पुराने कारोबारियों को आ रही समस्याओं को दूर करने का फैसला लिया है। पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट की बैठक को लुधियाना में रखा गया था। उनका हल यहीं कर दिया जाए।

इस सम्मेलन के दौरान पीएचडी सीसीआई के चेयरमैन करन गिल्होत्रा, सीआईआई के चेयरमैन भवदीप सरदाना, सेवी इंटरनेशनल लिमटिड के डायरेक्टर मुकुल वर्मा, विवाचैम इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमटिड के डायरेक्टर विजय गर्ग, वाईब्राकास्टिकस के प्रधान जगमिन्दर सिंह बावा, सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह आहूजा, वर्धमान टेक्स्टाइल कमल ओसवाल और वाइस प्रेसीडेंट इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमटिड एएस मित्तल ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विजय इंदर सिंगला, लोकसभा सदस्य अमर सिंह, पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के चेयरमैन और विधायक कुलदीप सिंह वैद्य, विधायक राकेश पांडे, संजय तलवाड़, लखबीर सिंह लक्खा, सुरिंदर डावर और अमरीक सिंह ढिल्लो भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवाड़ी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव केके यादव, प्रमुख सचिव उद्योग तेजवीर सिंह, निवेश पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - फिर भिड़े सिद्धू-कैप्टन: नवजोत ने अमरिंदर को कहा भाजपा का वफादार सीएम, कैप्टन का पलटवार-इनके पास दिमाग नहीं है 

समिट के पहले दिन आया था 3500 करोड़ का निवेश
दो दिवसीय इनवेस्ट पंजाब समिट का मंगलवार को विधिवत आगाज हुआ था। समिट के पहले दिन विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों ने राज्य में 3500 करोड़ के निवेश का एलान किया था, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने प्लांटों के प्रसार के लिए 2000 करोड़ रुपये, एचयूएल ने 1200 करोड़ और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने राज्य में अपने ग्रुप की तीसरी ट्रैक्टर यूनिट और पठानकोट में एक होटल बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित देश-विदेश के उद्यमियों ने वर्चुअल रूप से समिट में हिस्सा लिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें