मानसा। जिला पुलिस ने अवैध शराब और लाहन समेत सात आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सीआाईए स्टाफ ने गांव दुलोवाल के पास नाकेबंदी के दौरान पिकअप गाड़ी से हरियाणा की 348 बोतल अवैधर शराब समेत आरोपी जुगराज सिंह उर्फ राज वासी शैहना जिला बरनाला को काबू किया। थाना झुनीर की पुलिस ने बाइक सवार जसपाल सिंह उर्फ जैलदार वासी जवाहरके और गुरविंदर सिंह उर्फ घुचा वासी नंगल कलां के को 126 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना झुनीर पुलिस ने ही लखविंदर सिंह उर्फ लक्ख वासी हीरके को 200 लीटर लाहन समेत काबू किया। सदर पुलिस ने करनैल सिंह वासी चकेरिया से 50 लीटर लाहन बरामद की। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। झुनीर पुलिस ने गमदूर सिंह वासी साहनेवाली को 10 बोतल अवैध शराब, बरेटा पुलिस ने गुरसेवक सिंह वासी बहादुरपुर को 10 बोतल अवैध शराब और झुनीर पुलिस ने राजिंदर सिंह वासी झुनीर को 10 बोतल अवैध शराब के के साथ काबू किया है।