मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के पास मजदूरों को कोरोना माहामारी प्रति जागर?
- फोटो : GOBINDGARH
मंडी गोबिंदगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य चौक पर बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों और मजदूरों को पंजाब सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं, मजदूरों को मास्क भी बांटे गए। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि जिला फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस कड़ी के तहत शनिवार को कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया के नए दिशा निर्देर्शों के तहत अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के घर से आता है तो उसे एक घंटा बिठाकर सजा दी जाएगी। वहीं सड़क पर थूकने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के पास मजदूरों को कोरोना माहामारी प्रति जागर?- फोटो : GOBINDGARH