फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों ने मांगों को लेकर वीरवार को हनुमान चौक पर धरना लगा दिया। तेज बारिश के बावजूद तीन घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इससे पहले जब प्रदर्शनकारी रोष मार्च करते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के कार्यालय के पास धरना लगाने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फ्रीडम फाइटर पंजाब के नेता गुरविंदर सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं मनप्रीत सिंह बादल ने बड़े-बड़े वादे किए थे। सरकार बनने पर उनकी मांगे पूरी किए जाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो सरकार के खिलाफ पक्के तौर पर धरना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें