फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भाई-बहन खेल रहे थे बाहर, युवती ने कमरा बंद कर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में जुटी चौकी शेरपुर की पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शेरपुर के बाबा मुकंद सिंह नगर इलाके में रहने वाली सोनिया कुमारी उर्फ सोनी (18) ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। सोनी की माता काम पर गई हुई थी और उसके भाई-बहन घर के बाहर ही खेल रहे थे। इसी दौरान उसने कमरे में खुद को बंद कर लिया और रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब सोनी की मां काम पर से लौटी। सोनी के भाई बहनों ने मां को बताया तो मोहल्ला वासियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर देखा तो शव लटक रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है। सोनी मूल रूप से बिहार के जिला गोपालगंज स्थित गांव सिदवालिया की रहने वाली है। सोनी की मां इलाके में ही एक फैक्टरी में काम करती है। यहां वह बाबा मुकंद सिंह नगर इलाके में एक बेहड़े में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें