फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हेरोइन समेत युवती और युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस ने युवती और युवक को हेरोइन तस्करी आरोप में आत्म पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना माडल टाऊन में मोहल्ला शाम नगर स्थित रेलवे कालोनी नंबर आठ निवासी प्रवीण कुमार उर्फ काली उर्फ साहिल और शिमलापुरी स्थित जैन द ठेका निवासी रिंकी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण रेलवे स्टेशन पर पल्लेदारी का काम करता है और रिंकी घरों में साफ सफाई करती है। दोनों आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में मिले और हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें