लुधियाना। कोरोना महामारी के दौरान फल और सब्जियों की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है, जिला मजिस्ट्रेट ने फल और सब्जियों के दाम तय कर दिए है। सब्जियों के दाम तय करने के लिए मंडी बोर्ड अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, वह प्रतिदिन सुबह प्रशासन को रेट लिस्ट भेजेंगे। यह लिस्ट हर दिन प्रशासन की तरफ से जारी की जाएगी। इस रेट लिस्ट से कम दाम पर कोई भी सामान बेच सकता है। लेकिन इससे ज्यादा दाम कोई नहीं ले सकेगा। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बाक्स
सब्जियों के नाम मूल्य प्रति किलो
फल के दाम किलो में
केला 60 रुपये
अंगूर 100 रुपये
सेब 200 रुपये
अनार 100 रुपये
आडू 50 रुपये
पलम 60 रुपये
आम 70 रुपये
कीवी 60 रुपये
हरा नारियल 80 रुपये
बाक्स
सब्जियों के रेट
मटर 80 रुपये
गोभी 18 रुपये
गाजर 20 रुपये
टमाटर 15 रुपये
बैंगन 16 रुपये
भिंडी 30 रुपये
खीरा 15 रुपये
टींडा 27 रुपये
बंद गोभी 15 रुपये
मूली 20 रुपये
अदरक 60 रुपये
लहसून 70 रुपये
बीन 35 रुपये
शिमला मिर्च 16 रुपये
हरी मिर्च 22 रुपये
घीया 20 रुपये
लौंकी 17 रुपये
पेठा 15 रुपये
प्याज 35 रुपये
आलू 15 रुपये