फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ी सोशल मीडिया की दोस्ती: ऐसे खुला ब्लैकमेल का घिनौना खेल, निशाने पर बेटियां, तीनों आरोपी अमीर घर से

Sun, 14 May 2023 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

रामपुरा फूल के डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुखानंद गांव के तीन युवक सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों को भगता भाईका में ले जाकर दुष्कर्म करते हैं। वीडियो बनाने के बाद यह पीड़िता को ब्लैकमेल करते हैं कि वह अपनी सहेली को भी लाए। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
Punjab News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती खतरनाक साबित हो रही है। पंजाब के बठिंडा से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन युवक फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिये पहले लड़कियों से दोस्ती करते फिर दुष्कर्म कर वीडियो बना लेते थे। आरोपी इसी वीडियो के आधार पर पीड़िता को ब्लैकमेल करते थे। आरोपी लड़की पर अपनी सहेली को साथ लाने का दवाब बनाते थे। इसके बाद वह सहेली से भी सामूहिक दुष्कर्म करते और उनका वीडियो बनाकर फिर ब्लैकमेल करते थे। तीनों आरोपी मोगा जिले के गांव सुखानंद के रहने वाले हैं

विज्ञापन


इस खौफनाक कांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक पीड़िता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में सहेली को बताया। पीड़ित लड़की ने एक आरोपी को बहाने से बुलाया। लड़की ने परिचितों के साथ मिलकर युवक का फोन छीना और पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

आरोपी युवक अमीर परिवारों से संबंध रखते हैं और आइलेट्स की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान गांव सुखानंद निवासी हरमेल सिंह, मनमिंदर सिंह और हरफुल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। रामपुरा फूल के डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुखानंद गांव के तीन युवक सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों को भगता भाईका में ले जाकर दुष्कर्म करते हैं। वीडियो बनाने के बाद यह पीड़िता को ब्लैकमेल करते हैं कि वह अपनी सहेली को भी लाए। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन


सहेली से भी करते थे दुष्कर्म
बदनामी के डर से पीड़िता अपनी सहेली को आरोपियों को पास ले जाती। आरोपी सहेली से भी दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उसे भी ब्लैकमेल कर अपनी सहेली को लाने का दवाब बनाते थे। डीएसपी ने का कहना है कि जांच के बाद आरोपी हरमेल सिंह, मनमिंदर सिंह और हरफुल सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, धमकी देने और पैसे ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें