- तीन दिन पहले खेतों में मिला था जूसे बहादुर का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपासंवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पैसों के लेन-देन में गांव आलमगीर के निवासी जूसे बहादुर को उसी के दोस्त ने लकड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी ने शव को खुर्दबुर्द करने के लिए जरखड़ के खेतों में ही फेंक दिया। शव से बदबू आई तो राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक नेपाल के गांव अछाम स्थित गांव चौरपाटी का रहने वाला था। आरोपी शंकर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नरिंदर बहादुर साऊद ने पुलिस को बताया कि उनका चाचा गांव आलमगीर इलाके में रात को चौकदारी करता था और इलाके में ही किराए के मकान में रहता था। चार दिन से वह लापता चल रहा था। गांव जाकर पता किया तो लोगों ने बताया कि वह चार दिन से घर नहीं आया। बाद में पता चला कि आरोपी शंकर उसी के साथ गांव में चौकीदारी करता था। दोनों का पैसों को लेकर विवाद हो गया था।
चार दिन पहले आरोपी शंकर उसे गांव में ले गया। जरखड़ सुआ रोड पर आरोपी ने जूसे बहादुर पर लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना डेहलों के एसएचओ परमदीप सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।