फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लोन करवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 04:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को नोटिस भेज रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। पर्सनल लोन के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सदर जगरांव की पुलिस ने पति पत्नी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह उसकी पत्नी राजपिंदर कौर वासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना और सुरजीत सिंह वासी गांव चामिंडा के तौर पर हुई है। पीड़ित स्वर्ण सिंह वासी कौंके कलां ने जिला ग्रामिण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की थी। मामले की जांच डीएसपी होमीसाइड एवं फॉरेंसिक पवनजीत सिंह ने की थी। जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दलजीत सिंह और उसकी पत्नी राजपिंदर कौर सहित सुरजीत सिंह ने 27 लाख रुपये का पर्सनल लोन करवाने के लिए सारी कागजी औपचारिकताएं करवा ली। लोन दिलवाने के लिए 3 लाख 35 हजार रुपये बतौर दलाली पहले ही ले लिए। रुपये लेने के बाद लोन नहीं दिलवाया। कई बार पंचायत में रुपये वापस करने का राजीनामा करने के बाद भी मुकर गए। स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों को कमीशन के 3 लाख 35 हजार रुपये भी कर्ज लेकर दिये थे। रुपये वापस मिलने की उम्मीद खत्म होने के बाद हारकर पुलिस को शिकायत दी। मुकदमे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें