फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी: कम अवधि में भारी रिटर्न का दिया लालच, 35 लाख के शुद्ध सोने समेत 40 लाख कैश भी गया

Fri, 09 Oct 2026 08:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

आरोपी वरुण वर्मा ने खुद को कीमती जेवरात का बड़ा व्यापारी बताया और कम अवधि में भारी रिटर्न का लालच दिया। पीड़िता ने किस्तों में 40 लाख रुपये नकद और डिजिटल माध्यम से दिए। साथ ही 35 लाख रुपये का शुद्ध सोना भी उसे सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश का लालच देकर एक महिला डॉक्टर से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जालसाज ने डॉक्टर मिली रूपिंदर कौर को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


आरोपी वरुण वर्मा ने खुद को कीमती जेवरात का बड़ा व्यापारी बताया। उसने डॉक्टर से पारिवारिक संपर्क साधा और विश्वास में लिया। आरोपी ने कम अवधि में भारी रिटर्न का लालच दिया। पीड़िता ने किस्तों में 40 लाख रुपये नकद और डिजिटल माध्यम से दिए। साथ ही 35 लाख रुपये का शुद्ध सोना भी उसे सुपुर्द कर दिया। काफी समय बाद भी कोई मुनाफा या हिसाब नहीं मिला। पैसे और जेवरात मांगने पर आरोपी मुकर गया। थाना डिवीजन आठ पुलिस ने वरुण वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें