संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गली में ताश के साथ जुआ खेल रहे चार आरोपियों को थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को रेलवे काॅलोनी नंबर दस के पास से गुप्त सूचना पर काबू किया। आरोपियों से 44 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। डिवीजन आठ की पुलिस ने जवाहर नगर कैंप के बलविंदर सिंह उर्फ वरविंदर सिंह, हैबोवाल के पवित्र नगर निवासी मोहित परोचा उर्फ सैम, जस्सियां रोड स्थित न्यू गुरनाम नगर निवासी अजय कुमार और जवाहर नगर कैंप के धुस्स मोहल्ला निवासी राहुल के खिलाफ गैंब्लिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।