संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना जीरा सिटी पुलिस ने 90 लाख रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी भाग चुके हैं। पीड़ित लखविंदर सिंह वासी जोहल नगर जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी परमजीत सिंह वासी वकीला वाला, गुरसेवक सिंह, नवदीप कौर व भिंदर पाल सिंह वासी सधन वाला ने धोखे से उसकी जमीन हड़प ली है। इस तरह उससे 90 लाख रुपये की ठगी की है। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के बाद उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।