फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व आईजी अमर सिंह चहल की इमरजेंसी सर्जरी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल का पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में इमरजेंसी कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी सफलतापूर्वक हुई। चहल के सीने के बाईं ओर गोली लगी थी और गोली पीठ से बाहर निकली थी, जिससे लगभग 1.5 लीटर खून बह गया। डॉ. सिद्धार्थ गर्ग के नेतृत्व में मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने 3-4 घंटे की जटिल सर्जरी में फटे फेफड़े की मरम्मत और पसलियों के फ्रैक्चर ठीक किए। सर्जरी के बाद चहल वेंटिलेटर से हटा दिए गए हैं और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि फर्स्ट एड और समय पर इमरजेंसी उपचार ने उनकी जान बचाई। फिलहाल चहल नरम भोजन ले रहे हैं और पूरी तरह ठीक होने में लगभग एक सप्ताह लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें