फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आज विजिलेंस जांच में शामिल होंगे मनप्रीत बादल

Mon, 30 Oct 2023 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाॅट खरीद मामला : विजिलेंस ने दूसरी बार समन भेज 31 को पेश होने के दिए थे आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। माॅडल टाउन फेज-वन में प्लाॅट खरीद मामले में मंगलवार को पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस के सामने पेश होकर जांच में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मनप्रीत एडवोकेट के साथ दफ्तर पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार मनप्रीत बादल मंगलवार सुबह पहले समर्थकों से मिलेंगे या नहीं इस पर सोमवार देर शाम तक रणनीति बनाई जा रही थी। वहीं, विजिलेंस ने भी मनप्रीत बादल से पूछताछ की पूरी तैयारी कर ली है। विजिलेंस ने पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को दूसरी बार समन जारी किया और 31 अक्तूबर को विजिलेंस रेंज बठिंडा कार्यालय में पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 23 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा था। पीठ दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें