फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फाइनेंसर पर डाला खौलता तेल, चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ब्याज पर दिए हुए पैसे मांगने गए फाइनेंसर के साथ एक रेहड़ी चालक ने बेटों के साथ मिल मारपीट की और उस पर खौलता तेल डाल दिया। इससे फाइनांसर झुलस गया। उसे निजी अस्पताल दाखिल कराया। फाइनेंसर भगवान नगर निवासी राज कुमार की शिकायत पर थाना डिवीजन छह पुलिस ने प्रभात नगर निवासी शीतला प्रसाद, उसके बेटे कृष्णा, राजू और शिव शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि शीतला प्रसाद ढोलेवाल चौक के नजदीक जलेबियों की रेहड़ी लगाता है। राजकुमार 15 फरवरी को रात करीब 9 बजे शीतला प्रसाद से रुपये वापस मांगने गया। आरोपी शीतला प्रसाद एवं उसके तीन बेटों ने मिलकर उस पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें