फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जमानत पर छूटी महिला तस्कर नशीली गोलियों के साथ काबू

Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिलाओं से 100 नशे की गोलियां बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। नशा तस्करी के धंधे में शामिल महिलाओं ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया जिसके चलते पुलिस ने आरोपी महिलाओं को फिर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाएं नशे की गोलियां बेचने जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों से 100 नशे की गोलियां बरामद कर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान खोलिया वाला पुल मलासिया बाझन सिधवां बेट निवासी सिमरनजीत कौर उर्फ सीमा व प्रेमो बाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना सिधवां बेट के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव गिद्दडविड़ि की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नशा तस्करी के मामले में जेल की सलाखों से बाहर निकली दोनों महिलाओं ने अपनी आदत नहीं बदली। आरोपियों ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू करते हुए आसपास के एरिया में नशे की गोलियां सप्लाई करनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों महिलाओं पर पहले 2023 में भी नशा तस्करी का मामला सिधवां बेट में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें