फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ropar News: घर में पैदा नहीं हुआ बेटा तो पिता ने एक साल की बेटी को ही मार डाला, पत्नी से बोला- सो रही है

Fri, 28 Jul 2023 08:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

मामले के जांच अधिकारी स्वाती धीमान ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के रोपड़ जिले के गांव भल्याण में पिता ने अपनी एक साल की बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता बच्ची को रोपड़ के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल की डॉक्टर लवलीन ने बताया कि बच्ची का पिता उसे लेकर इमरजेंसी में आया था लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर पर पिटाई के निशान के बारे में जब पूछा तो पिता कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। कहने लगा कि वह बेड से गिर गई थी। बच्ची के गले पर भी निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

मृतक बच्ची की रिश्तेदार एक महिला ने बताया कि उनकी भांजी सीमा की चार साल पहले भल्याण निवासी सिकंदर सिंह से शादी हुई थी। सिकंदर ने पहली बार उनकी भांजी सीमा की डिलीवरी के समय अपना फोन बंद कर लिया था। इसके बाद बच्ची के साथ आठ माह तक सीमा मायके में रही। इसके बाद आरोपी उसे ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डिलीवरी के दौरान दो जुड़वां लड़कियां होने पर फिर सिकंदर सिंह ने परेशान करना शुरू कर दिया और सीमा से मारपीट करता। इसके बाद एक बच्ची किसी को गोद दे दी। जबकि दूसरी बच्ची को उसने पीटना बंद नहीं शुरू कर दिया। यही नहीं कई बार आरोपी बच्ची को ट्रंक में भी बंद कर देता था। गांव मीआंपुर के सरपंच गुरचरन सिंह चन्नी ने कहा कि सिकंदर सिंह की पिटाई से तंग होने पर सीमा अधिकतर अपने मायके में रहती थी, क्योंकि सिकंदर सिंह घर में लड़का न होने के कारण सीमा और दोनों बेटियों से मारपीट करता था। शुक्रवार को भी सिकंदर ने अपनी एक साल की बच्ची को पीटा था। 

पत्नी ने पूछा तो आरोपी बोला- बेटी सो रही

मृतक बच्ची एकम की मां सीमा ने बताया कि उसके पति ने सुबह बच्ची को पीटा और उसे बिस्तर पर लिटा दिया। सीमा के पूछने पर उसने कहा कि वह सो रही है लेकिन जब सीमा ने दो घंटे बाद देखा तो बच्ची की सांस नहीं चल रही थी। तब सिकंदर सिंह बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले के जांच अधिकारी स्वाती धीमान ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के पिता सिकंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें