फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती अध्यादेश के विरोध में उतरे किसान, 15 सितंबर से कैप्टन के पटियाला व बादल के लंबी में शुरू होंगे आंदोलन

विज्ञापन
सुनाम में खेती अध्यादेश के विरोध में आयोजित बैठक में शामिल किसान। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने केंद्र सरकार के खेती अध्यादेश को किसानों के लिए मौत का वारंट बताते हुए विरोध जताया। वीरवार को यूनियन ने गांव तोलावाल में इसके विरोध बैठक की और यूनियन के 15 सिंतबर से शुरू होने वाले राज्यव्यापी आंदोलन के लिए किसानों को लामबंद किया। किसान प्रतिनिधि जसवंत सिंह, अमरीक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ. स्वामीनाथन की सिफारिशें लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब किसानों को बर्बाद करने वाले कानून ले आई है। इन अध्यादेशों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। कैप्टन सरकार ने भी पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए हैं। इसके विरोध में 15 से 20 सितंबर तक कैप्टन सरकार के खिलाफ पटियाला में पक्का मोरचा लगाया जाएगा और खेती अध्यादेश के विरोध में लंबी (पूर्व सीएम बादल के गृह क्षेत्र) में धरने दिए जाएंगे। आंदोलन को लेकर राज्यभर के किसान एकजुट हो रहे हैं। इस मौके पर रामशरण सिंह, पाल सिंह, सुखपाल सिंह, गोबिंद सिंह, अजैब सिंह आदि हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें