फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती अध्यादेश के खिलाफ किसानों को किया जा रहा लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से इलाके के गांवों में प्रचार कर किसानों को खेती अध्यादेश के खिलाफ लामबंद किया जा रहा है और इसके लिए जत्थेबंदी ने जागरूक मुहिम शुरू कर दी है। यूनियन के जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह व ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में पांच किसानों की टोली गांवों में अनाउंसमेंट कर किसानों को खेती अध्यादेश के बारे में जानकारी दे रही हैं। किसान नेताओं ने गांवों में कहा कि कई सियासी दल अपने निजी राजनीतिक हितों को साधने के लिए इस बिल को किसान हित में बता रहे हैं, जबकि यह बिल तो पूरी तरह किसान विरोधी है और किसानों की मौत के वारंट से कम नहीं है। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के फैसलों की भी जमकर आलोचना की। इन्होंने कहा कि सरकार ने पांच व्यक्तियों से ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई है जो गलत है। जबकि कोरोना के संदर्भ में सरकार के खुद के प्रबंध जीरो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें