सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का संघर्ष जारी है। तीन माह से यहां के एक निजी शापिंग मॉल के समक्ष किसानों का आंदोलन चल रहा है। वीरवार को धरने में बड़ी संख्या में किसानों व महिलाओं ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। यूनियन के प्रतिनिधि गोबिंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार, किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए निम्न स्तर के हत्थकंडे अपना रही है। कृषि कानूनों को रद्द करवाने तक किसान चुप्प नहीं बैठेंगे।