फतेहगढ़ साहिब। किसान आंदोलन में दीप सिद्धू के करीबी रहे मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव तलवाड़ा के निवासी पलविंदर सिंह तलवाड़ा को अदालत ने जमीन व आर्म्स एक्ट के दो मामलों में पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 51 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। अदालत ने गत 14 मई 2012 से चल रहे गांव तलवाड़ा के जमीन विवाद पर दंडित करते हुए धारा-307 के तहत पांच साल की सजा 50 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह महीने की कैद और काटनी होगी। साथ ही वहीं आर्म्स एक्ट की में पलविंदर सिंह तलवाड़ा को तीन साल की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना किया है। वर्ष 2012 में गांव तलवाड़ा में पलविंदर सिंह का सिकंदर सिंहके साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। अदालत ने पलविंदर सिंह की माता बलजीत कौर को इस मामले में बरी कर दिया है।