संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लुधियाना के चुनाव आयोग ने आईएमए हाउस में नामांकन की जांच और 2026 के चुनाव परिणाम घोषित किए। जांच के दौरान डॉ. आशीष ओहरी का नामांकन वापस लिया गया, जबकि बाकी नामांकन सही पाए गए। इसके तहत डॉ. पवन ढींगरा को वर्ष 2026 के लिए आईएमए लुधियाना का प्रेसिडेंट घोषित किया गया। वर्ष 2027 के लिए डॉ. अवतार सिंह को प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्विरोध चुना गया। वाइस प्रेसिडेंट 2026 के लिए दो योग्य उम्मीदवारों में वरिष्ठता के आधार पर डॉ. दविंदरजीत वालिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डॉ. नरजीत कौर को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज सोबती, सदस्य पंजाब मेडिकल काउंसिल और संरक्षक आईएमए लुधियाना, ने नई टीम को बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। संवाद