मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में डॉ. निशि बाला को पीआईएमटी अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल ने पीआईएमटी काॅलेज के नए निर्देशक के रूप में नियुक्ति दी है। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ. निशि बाला को बतौर काॅलेज का निर्देशक घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है और उन्होंने कहा की शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में उनको 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। डॉ. निशी बाला ने अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट योगदान दिया है। पीआईएमटी कार्यकारी निर्देशक कुलदीप सिंह सेखों और डीन एकेडेमिक्स अमित कपूर ने नए निर्देशक डॉ. निशी बाला का हार्दिक स्वागत किया। संवाद