फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढींढसा बोले, सीएम को काम करने का पूरा मौका मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। पूर्व वित्त मंत्री व अकाली दल संयुक्त के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस ने दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है और अब सीएम को स्वतंत्र रूप से काम करने का भरपूर मौका दिया जाए। ऐसा न हो कि मुख्यमंत्री केवल दलित फेस ही बनकर रह जाएं। कांग्रेस हाईकमान सीएम के कामकाज में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करे। सीएम को खुद को साबित करने के अवसर प्रदान करें। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्य सवाल के जवाब में ढींढसा ने कहा कि वह लहरागागा से ही विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। विरोधी दलों की ओर से किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जानबूझ कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लहरागागा हलके के लोगों के साथ उनका गहरा रिश्ता है और लोगों ने अथाह प्यार व सत्कार दिया है। इस सत्कार की कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल संयुक्त अपनी जन हितैषी सोच के साथ बढ़ रहा है। पंजाब में लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानी मसले के प्रति केंद्र सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। किसान दस माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। लोकतंत्र में लोगों की बात सुनना सरकार का नैतिक फर्ज है। जबरदस्ती से कानून थोपना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि तीनों कृषि कानून वापिस लेकर किसानों की राय से नए सिरे से कानून बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें