फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में 34 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Fri, 18 Sep 2026 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत टीमों ने 291 क्षेत्रों का दौरा किया और 9,828 घरों की जांच की। जांच के दौरान 34 घरों और 80 कंटेनरों में डेंगू का लारवा पाया गया। उसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। नर्सरियों, खाली प्लॉटों और रिहायशी इलाकों में संभावित प्रजनन स्थलों की जांच की गई। सिविल सर्जन रमणदीप कौर ने कहा कि डेंगू रोकने के लिए हर शुक्रवार सुरक्षा कवच बनाना जरूरी है। उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। कौर ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। विभाग ने कहा कि हर शुक्रवार डेंगू पर वार को साप्ताहिक आदत बनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें