फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो हेरोइन समेत पकड़ा दिल्ली का नाबालिग छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के आदेश पर नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत खन्ना पुलिस की नारकोटिक टीम ने जीटी रोड पर लगे नाके पर दिल्ली के एक नाबालिग छात्र को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नंगलोई जाट थाना पश्चिमी दिल्ली के एक इलाके का रहने वाला है। यह सप्लाई वह दिल्ली से जालंधर देने के लिए जा रहा था। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी (आई) मनप्रीत सिंह ने बताया कि नारकोटिक सेल की टीम ने बुधवार को शाम को प्रिसटाइन मॉल के पास नाकेबंदी की हुई थी, इसी दौरान सर्विस रोड पर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने सतर्कता से आरोपी को रोक लिया और उसके पीठ पर लटके बैग की तलाशी के लिए डीएसपी (आई) मनमोहन सरना को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर बैग से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र दिल्ली में एक नाईजीरियन के संपर्क में था और उसने ही उसे हेरोइन की सप्लाई देने के लिए भेजा था। इससे पहले भी वह अमृतसर में एक खेप की सप्लाई कर चुका था। उसे एक चक्कर के पांच हजार रुपये मिलते थे। आरोपी दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ता है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें