फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना का जूता कारोबारी प्रिंकल गिरफ्तार: कोर्ट के बाहर वकील ने जड़ा थप्पड़...हंगामा, पुलिस ने किया बीच-बचाव

Wed, 20 Aug 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना अदालत परिसर में कोर्ट रूम के बाहर इन्फ्लूएंसर और जूता कारोबारी प्रिंकल को एक वकील ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस प्रिंकल को अदालत में पेश करने लाई थी।
विज्ञापन
प्रिंकल को कोर्ट में पेश करने लाई थी पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को पुलिस ने तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस प्रिंकल को जिला अदालत में पेश करने लाई थी। तभी वहां हंगामा हो गया। अदालत परिसर में कोर्ट रूम के बाहर इन्फ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल को एक वकील ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस प्रिंकल को कोर्ट ले गई लेकिन प्रिंकल के साथियों ने वहां काफी हंगामा किया। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रिंकल के प्रतिद्वंदी हनी सेठी और हरप्रीत सिंह मक्खू भी वहां पहुंचे। उनकी भी प्रिंकल के परिवार वालों के साथ काफी बहस हुई। पुलिस ने वहां माहौल शांत किया। जिस वकील ने प्रिंकल को थप्पड़ मारा है उक्त वकील के खिलाफ भी प्रिंकल ने सोशल मीडिया पर कुछ बोला था।

विज्ञापन


एक वकील द्वारा तीन साल पहले दर्ज कराए मामले में जूता कारोबारी प्रिंकल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार अदालत में पेश करना था। प्रिंकल कोर्ट रूम में दाखिल होने लगा तो गेट के बाहर ही पहले से खड़े एक वकील ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान प्रिंकल के साथियों और उक्त वकील के बीच काफी कहासुनी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने बीच बचाव कर माहौल शांत कर दिया।

वीडियो जारी कर युवक बोला-पुलिस ने मुझे गैंगस्टर बना दिया
वहीं, दूसरी तरफ इन्फ्लुएंसर प्रिंकल द्वारा कुछ दिन पहले दर्ज करवाया केस पेचिदा होता जा रहा है। डिवीजन सात पुलिस ने इस मामले में जालंधर के गैंगस्टर लक्खू बाबा के साथ-साथ गैंगस्टर रिशब बैनीपाल और अन्य पर मामला दर्ज किया था, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है, उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि वह एक दुकान पर पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करता है लेकिन पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया।
विज्ञापन


20 लाख में दी हत्या की सुपारी
प्रिंकल ने तीन दिन पहले थाना डिवीजन सात में शिकायत दी थी कि उसके सेक्टर-32 वाले जूतों के शोरूम पर देर रात लक्खू बाबा उसकी हत्या करने आया था। बाबा को गैंगस्टर रिशब बैनीपाल और अन्य ने 20 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। प्रिंकल ने उसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर मामला दर्ज करवा दिया। उक्त सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक का अब वीडियो सामने आया है। वह खुद को भट्टियां कॉलोनी निवासी सचिन बता रहा है। साथ ही कह रहा है कि वह एक दुकान पर 500 रुपये दिहाड़ी पर काम करता है। पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया। वह दुकान पर जूते खरीदने गया था। उसे जूते पसंद नहीं आए तो घर लौट गया। मामले को लेकर डिवीजन सात के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें पता चला है लेकिन वीडियो वाला सचिन है या फिर लक्खा बाबा यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें