थाना सदर मानसा की पुुलिस ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियों पर ट्रॉले से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें तीन अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं। गुरबचन सिंह निवासी मौड कला ने पुलिस को बताया कि वह बाबू सिंह व कर्मजीत सिंह के साथ मौड़ मंडी से भीखी में एक विवाह समागम शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो पर जा रहे थे। वे जब गांव ख्याला कला के पास पहुंचे तो गुरदीप सिंह समेत कुछ लोगों ने उनको मार देने की नीयत सेे तेज रफ्तार ट्राले से जोरदार टक्कर मार दी। यही नहीं उनके पीछे आ रही इनोवा में करतार सिंह, गुरजीत सिंह और रेशम सिंह समेत तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति सवार थे। उन्होेंने उन पर 12 बोर राइफल से फायरिंग कर दी। एक अन्य ट्राला जिसे सुखदेव सिंह चला रहा था, ने भी उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इससे गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। पुलिस ने गुरदीप सिंह, रेशम सिंह वासी कुत्तीवाल खुर्द, करतार सिंह वासी मौड खुर्द, गुरजीत पाल सिंह वासी मौड बस्ती, सुखदेव सिंह निवासी मौड मंडी समेत तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।