फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालाती व सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज, एसआई सस्पेंड

Thu, 10 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
पंजाब पु‌लिस - फोटो : file
विज्ञापन
जिला अदालत से फरार हुए हवालाती को एक दिन के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने हवालाती नवीन कुमार और सब इंस्पेक्टर गुरकीरत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने तुरंत सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को जब बठिंडा पुलिस के 15 से अधिक कर्मी सब इंस्पेक्टर गुरकीरत सिंह की अगुवाई में बठिंडा की केंद्रीय जेल से करीब 40 कैदीयों व हवालातियों को अदालत में पेशी भुगताने के लिए लाए थे। इसके बाद जब शाम को पुलिस उक्त हवालातियों व कैदियों को जेल में ले जाने के लिए बस में बैठाने लगी तो उस दौरान नवीन कुमार गायब मिला।

सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर से उक्त फरार हवालाती को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जो हवालाती के घर मोगा और फतेहाबाद स्थित उसके रिश्तेदारों के घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार करने के लिए गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें