फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab:नई नवेली दुल्हन ने दी जान, स्टोरी पोस्ट कर लिखा, लकड़ियों का इंतजाम...हाथ से नहीं उतरा था शादी का चूड़ा

Tue, 23 Sep 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

नई नवेली दुल्हन ने मायके आकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा की लकड़ियों का इंतजाम कर लेना। कुछ देर बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना लुधियाना के जगरांव की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जायजा लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। नवविाहिता के हाथ से शादी का चूड़ा भी नहीं उतरा था। घटना जगराओं शहर के मोहल्ला सूद्दा की है। यहां नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान इशिका के तौर पर हुई है। इशिका के पिता पूर्ण कुमार की शहर में मशहूर दूध की डेयरी है। इशिका की शादी चार महीने पहले शास्त्री नगर के एक युवक से हुई थी, जो प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इशिका का अपने पति के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। एक महीने पहले वह ससुराल से अपने मायके घर आ गई थी। अभी वह मायके में ही रह रही थी। 

इशिका ने मरने से पहले डाली थी स्टोरी
मंगलवार दोपहर इशिका ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें उसने साफ शब्दों में मरने की बात लिखते हुए पोस्ट किया कि आज शाम मेरे अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का इंतजाम कर लेना। इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद उसने घर में सीढ़ियों की रेलिंग के साथ फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल फोन
परिवार वालों ने इशिका को फंदे से लटका गेख शोर मचाया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। 

क्या कहती है पुलिस
एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि वे मृतका के मायके और शास्त्री नगर स्थित ससुराल, दोनों जगहों पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है। परिवार के बयानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें