फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: शराब पार्टी के दौरान हुई मामूली बहस ने लिया खूनी रूप, सिर पर रॉड मार दोस्त को उतारा मौत के घाट

Tue, 18 Nov 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

रिंकू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और लुधियाना की एक फैक्टरी में ट्रेलर ऑपरेटर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में शुरू हुई मामूली कहासुनी ने रौद्र रूप ले लिया और दोस्तों ने मिलकर रिंकू पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हबड़ां रोड पर शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुई कहासुनी खूनी खेल में बदल गई। कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त के सिर पर लोहे की राॅड मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। 
विज्ञापन


कुछ युवक कमल डेयरी के पास बैठकर शराब पी रहे थे। दोस्तों में अचानक बहस छिड़ गई, जो इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान एक दोस्त ने रिंकू (45) के सिर में लोहे की रॉड दे मारी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के अनुसार मृतक रिंकू मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और लुधियाना की एक फैक्टरी में ट्रेलर ऑपरेटर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में शुरू हुई मामूली कहासुनी ने रौद्र रूप ले लिया और दोस्तों ने मिलकर रिंकू पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें