फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में लूट की कोशिश

Mon, 29 Aug 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने रविवार देर रात हलवारा-पक्खोवाल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लूटने की कोशिश की। घटना का पता सोमवार सुबह चला जब मैनेजर बैंक पहुंचे। मेन गेट के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


बैंक के अंदर और बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। चोरों को जब बैंक से कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोस में स्थित करियाने की दुकान के ताले तोड़े और अंदर से बीस हजार रुपये की नगदी और सात मोबाइल फोन चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार रविवार को बैंक बंद था। साथ वाले करियाने की दुकान के मालिक बाबू राम भी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को लुटेरे बैंक पहुंचे और उन्होंने शटर तोड़ दिया। उसके बाद अंदर लगे कैंची गेट और कांच के गेट को तोड़ कर लुटेरे बैंक के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


लुटेरों ने बैंक के अंदर नगदी ढूंढने के लिए सारा सामान बिखेर दिया। कुछ नहीं मिला तो लुटेरे स्ट्रांग रूम की तरफ गए। वह भी नहीं टूटा। जब उनकी सारी कोशिश खराब गई तो वह बाबू राम करियाना स्टोर पर पहुंचे। बाबू राम मोबाइल का भी काम करते हैं। लुटेरों ने दुकान का ताला तोड़ कर अंदर से बीस हजार की नगदी और सात नए मोबाइल फोन लूट लिए।

बैंक मैनेजर राज किशोर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सुधार के एसएचओ सतनाम सिंह ने कहा कि बैंक के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें