फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगा बच्चे को किया अगवा 

Mon, 21 Nov 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
किडनैपिंग
विज्ञापन
कोचर मार्केट इलाके में सोमवार दोपहर करीब दो बजे कार सवार दो युवकों ने एक बच्चे को अगवा कर लिया। आरोपियों को शक था कि बच्चा उनकी दुकान से सामान चुराता है। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम भूपिंदर सिंह सिद्धू, एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे बच्चे को अपने पास रखने के बाद बाद अपहरणकर्ता बच्चे के घर के पास घूम रहे थे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को देख कर एक आरोपी फरार हो गया तो दूसरे को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता के कब्जे से दो बच्चों को बरामद किया। पुलिस ने कोचर मार्केट के रहने वाले वरिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी वरिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। 

श्याम नगर का रहने वाला लक्ष्मण इलाके में ही स्थित एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है, जबकि उसकी बहन जवाहर नगर कैंप स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दोनों के माता पिता नहीं है और वह अपने बड़े भाई के साथ श्याम नगर में रहते हैं। स्कूल से आने के बाद सोमवार को लक्ष्मण अपनी बहन को लेने स्कूल चला गया।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय पार्क में बच्चे खेल रहे थे तो लक्ष्मण भी वहां खेलने लगा। इसी दौरान मारुति कार सवार वरिंदर और गुरविंदर पार्क के पास पहुंचे। उनकी कार में पहले से ही एक बच्चा बैठा हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपी पार्क में पहुंचे और उन्होंने लक्ष्मण को उठा लिया। लक्ष्मण ने शोर मचाना चाहा तो उन्होंने उसका मुंह बांध दिया। यह देख अनीता ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान दुकानदार बाहर आ गए। दुकानदारों ने जब आरोपियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बच्चे ने अपने साथी के साथ मिल उनकी दुकान से सामान चोरी किया है, लिहाजा वह दोनों को चौकी कोचर मार्केट में लेकर जा रहे हैं। दुकानदारों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर सीसीटीवी फुटेज से कार का पता लगाया। दो घंटे बीतने के बाद आरोपी लक्ष्मण को लेकर उसके घर के पास चले गए।

इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत लक्ष्मण के घर के इलाके को घेर लिया। पुलिस को देख कर आरोपी घबरा गए। आरोपी गुरविंदर सिंह पुलिस को देख फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनों बच्चों को छुड़वा लिया। 

एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। दोनों को शक था कि उनकी दुकान से सामान चोरी हो रहा है और यह बच्चे ही सामान चोरी करते हैं। इसी कारण दोनों आरोपियों ने बच्चों को रास्ते से अगवा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वरिंदर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरविंदर फरार हो गया। पुलिस आरोपी गुरविंदर की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें