फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगता भाईका में गुटका साहिब के पावन 51 अंगों की बेअदबी 

Tue, 21 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के भगता भाईका में शरारती तत्वों की ओर से मंगलवार को गुटका साहिब के पावन 51 अंगों की बेअदबी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इसके बाद भारी संख्या में एकत्र हुए सिखों में रोष पाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

किसी शरारती तत्व ने श्री गुटका साहिब के 51 अंगों की बेअदबी कर भगता में स्थित भूतों वाले कुएं के पास एक गली में फेंक दिए। सिख जत्थेबंदियों, भगता की समाजसेवी संस्थाओं और सिख भाईचारे से संबंधित कई लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हुए।

भगता पुलिस प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके का जायजा लेने के बाद लोगों को शांत रहने की अपील की। इसके बाद सिख संगतों ने अरदास करने के बाद एसजीपीसी सदस्य फुमन सिंह की निगरानी में श्री गुटका साहिब के अंगों को एकत्र कर तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमणा का कहना है कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ इस मामले बारे में कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें