फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पति को बेटा चाहिए था, ससुराली करते थे तंग, लुधियाना में दो बेटियों की मां ने दी जान

Thu, 05 Mar 2026 04:38 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दो बेटियों की मां ने जान दे दी। आरोपी है कि ससुराली महिला को तंग परेशान करते थे। महिला का पति बेटा चाहिए था और महिला दो बेटियों की मां थी। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगिक नगरी लुधियाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पिंकी रानी के रूप में हुई है, जिसका शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटा न होने को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद उसके पति कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिंकी रानी का विवाह 2 अक्तूबर 2016 को कुलविंदर सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं। मृतका के भाई नरिंदर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया था। आरोप है कि बेटा न होने के कारण पति कुलविंदर सिंह उसे लगातार प्रताड़ित करता था और आए दिन घर में क्लेश रहता था। इसी मानसिक दबाव और रोज-रोज की प्रताड़ना के कारण पिंकी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

वारदात की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलविंदर पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें