फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: शहीद करतार सराभा मेडिकल काॅलेज में चाैथे वर्ष की छात्रा पर हमला, तीन युवकों ने कपड़े फाड़े

Thu, 28 Nov 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

नामी शिक्षण संस्था में जगह जगह सीसीटीवी और सभी द्वार पर सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद हमलावर परिसर में कैसे दाखिल हुए, इसका जवाब मैनेजमेंट के पास नहीं है। वहीं विद्यार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को बीएससी फोर्थ ईयर की छात्रा पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कपडे़ फाड़ दिए, छात्रा के स्टॉल को उसके मुंह में ठूंस दिया ताकि वो चिल्ला ना सके। हमलावरों ने अपने नाखून से उसके शरीर को खरोंचा और उसे घसीटा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से निकल एक इमारत के पीछे छुप गई और खुद को बचाया। नामी शिक्षण संस्था में जगह जगह सीसीटीवी और सभी द्वार पर सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद हमलावर परिसर में कैसे दाखिल हुए, इसका जवाब मैनेजमेंट के पास नहीं है। वहीं विद्यार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में दाखिल हुए और दस मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें