लुधियाना देहात के गांव गगड़ा में स्थित गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर देर रात अज्ञात लोगों ने दो फायर किए और धमकी भरी चिट्ठी फेंकी। चिट्ठी में गुरुद्वारा साहिब के मुखी बाबा अमरजीत सिंह और अकाली दल बादल के वर्कर गुरिंदर सिंह रूमी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लुधियाना देहात की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।