फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

Mon, 07 Dec 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद मक्खी के कारण बरबाद हुई नरमे की फसल के कारण आर्थिक तंगी से परेशान गांव साहनेवाली के युवा किसान शिंगारा सिंह (25) पुत्र बुगर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक किसान के पड़ोसी अमरीक सिंह, नाजम सिंह व हरदीप सिंह ने बताया कि शिंगारा सिंह के पास तीन एकड़ जमीन थी जो कर्ज कारण बिक चुकी है। अब सात एकड़ जमीन ठेके पर लेकर नरमे की फसल बीजी लेकिन कुदरती मार के कारण नरमे की फसल खराब हो चुकी है। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का कर्ज था। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे मां-बाप और दादी छोड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जगरूप सिंह, गुरमेल सिंह साहनेवाला, रेशम सिंह, कुलवंत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह व जरनैल सिंह ने जिला प्रशासन व प्रांतीय सरकार से मांग की कि मृतक का कर्ज माफ कर उसे आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें