फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: जगरांव का श्मशान घाट बना तस्करों का अड्डा, गेट के बाहर ग्राहकों का इंतजार कर रहा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 03:23 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जगरांव में नशा तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने अब श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान को भी अपना अड्डा बना लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में नशा तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने अब श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान को भी अपना अड्डा बना लिया। यहां से खुलेआम नशे की सप्लाई की जा रही थी। कभी तस्कर श्मशान घाट के अंदर ग्राहकों का इंतजार करते थे तो कभी गेट के बाहर बैठकर नशीली गोलियां बेचने का धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान थाना सिटी पुलिस की कार्रवाई में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार थाना सिटी में तैनात महिला पुलिस कर्मी बलजिंदर कौर पुलिस पार्टी के साथ रायकोट रोड स्थित चुंगी नंबर पांच अंबेडकर चौक में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके में नशीली गोलियां बेचने का काम करता है और इस समय भी कोठे खजूरा रोड पर बने श्मशान घाट के गेट के बाहर खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से काफी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी हरदेव नगर, मोहल्ला माई जीना, जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीली गोलियां कहां से लाता था और किन-किन इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस को शक है कि इस मामले में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

बता दें कि इस से पहले भी पुलिस ने श्मशानघाट के अंदर व बाहर से कई नशा तस्करों को पकड़ा है। लेकिन इस के बावजूद भी तस्कर बेखौफ नशा तस्करी का धंधा करते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें