फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराई, बेचने के लिए खुद ही बनाए जाली दस्तावेज

Tue, 19 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने वाहन चोर को काबू किया है। आरोपी चोरी के वाहन बेचने के लिए उनके जाली दस्तावेज भी खुद ही तैयार कर लेता था।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से जाली ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक एनओसी, नकली एफिडेविट और वाहन बेचने में इस्तेमाल नकली फार्म बरामद किए हैं। आरोपी जनता नगर का रहने वाला प्रिंस धामी है। थाना प्रभारी और अंडर ट्रेनी आईपीएस गौरव तोरा ने बताया कि आरोपी प्रिंस को चोरी को बाइक के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने जाली दस्तावेज तैयार करने की बात कबूली। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि उसने अब तक कितने वाहन चुरा कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आगे बेचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें