फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवरी के साथ साथ शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ वाहन चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में एक व्यक्ति ड्राइवरी के साथ नशा तस्करी करने लगा। आरोपी उस समय एंटी नारकोटिक्स विभाग के हाथ लग गया, जब वह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को वाल्मीकि घाटी के पास गंदे नाले की पुली पर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मामले में थाना दरेसी में गुरु विहार स्थित इंद्रा कालोनी निवासी बहादुर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें