फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। दिल्ली हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना डुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धांधरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने लोहारा के ढिल्लो नगर निवासी जसविंदर सिंह और धांधरा रोड स्थित बेरी कालोनी निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आए है। आरोपी खुद भी नशा करने के आदी है और नईदिल्ली में नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें