फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील 10 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद के सीआईए इंचार्ज दलवीर सिंह की पुलिस पार्टी ने एक वकील को 10 ग्राम हेरोइन समेत काबू करने का दावा किया है।
इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई है और उनको सूचना मिली थी कि एक पेशेवर वकील संदीप शर्मा गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पास अपना इमिग्रेशन का काम भी करता है। कथित तौर पर दिल्ली से हेरोइन लाकर इसका धंधा करता है और जैसे ही 15 मई को दिल्ली से हेरोइन लेकर आ रहा है तो पुलिस ने मुस्तैदी करते हुए शमशेर नगर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। वकील संदीप शर्मा जैसे ही सेंट्रो कार से नाके के पास पहुंचा तो पुलिस ने उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे डा. गगनदीप कौर की अदालत में पेश किया गया। उसे जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें